राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर में कक्षा 10 और कक्षा 12 के अच्छे परिणाम के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर, राजगढ़ में दिनांक 04-04-2026 को कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मूल चंद मीना, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गाँव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रोड शो के माध्यम से विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया और साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।




Comments

Popular posts from this blog

वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत कार्य्रक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर राजगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर राजगढ़