Posts

राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर में कक्षा 10 और कक्षा 12 के अच्छे परिणाम के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर, राजगढ़ में दिनांक 04-04-2026 को कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मूल चंद मीना, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गाँव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोड शो के माध्यम से विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया और साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत कार्य्रक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर राजगढ़

Image
  यह एक बहुत ही गर्व और प्रेरणादायक अवसर है, जब "वन्दे मातरम" को 150 वर्ष पूर्ण होने पर उसे सम्मानित किया गया। "वन्दे मातरम" न केवल हमारे राष्ट्र का गीत है, बल्कि यह हमारे स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक भी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर, राजगढ़ में प्रधानाचार्य श्री मूल चंद मीना, समस्त स्टाफ साथी, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र गीत का गायन, इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बना देता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर राजगढ़

Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर राजगढ़ में 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, यह एक अद्भुत अवसर था जब विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मूल चंद मीना, समस्त स्टाफ साथी और विद्यार्थी एकत्रित होकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को महसूस कर रहे थे। इस दिन सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली, और यह दिवस विशेष रूप से राष्ट्र के लिए एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक बना। इस अवसर पर, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता के महत्व और देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्नता के बावजूद एकजुट रहने के महत्व के बारे में भी बताया गया। यह कार्यक्रम न केवल राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के महत्व से भी अवगत कराता है।

79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सूरेर राजगढ़

Image
  79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरेर में हर्षोल्लास से मनाया गया सूरेर, 15 अगस्त 2025:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरेर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जौहरी लाल मीना, समस्त विद्यालय स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (SDMC) के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण शामिल थे। प्रधानाचार्य श्री मीना ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता गाँव के सरपंच महोदय द्वारा की गई। उनके साथ गाँव के अनेक गणमान्य नागरिक तथा अभिभावकगण भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर राजगढ़ में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम

Image
  हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर, राजगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित                 वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025-26  राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरेर में प्रतिदिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जौहरी लाल मीना के नेतृत्व में समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान करना है। वृक्षारोपण अभियान में करंज, बरगद, आंवला जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। इन पौधों का चयन उनके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी लाभों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस अभियान में ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्थानीय लोग न केवल पौधे लगाने में सहयोग कर रहे हैं, बल्कि उनकी देखभाल का जिम्मा भी उठा...

"ICT LAB की स्थापना – एक कदम डिजिटल क्रांति की ओर"

Image
  "ICT LAB की स्थापना – एक कदम डिजिटल क्रांति की ओर" आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान और डिजिटल साक्षरता किसी भी देश की प्रगति के प्रमुख स्तंभ बन गए हैं। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है – ICT (Information and Communication Technology) LAB की स्थापना , जो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। GSSS SURER ICT LAB ICT LAB एक ऐसा केंद्र है जहाँ कंप्यूटर,इंटरनेट, स्मार्ट क्लास टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्टर, डिजिटल लर्निंग सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर साक्षर बनाना, डिजिटल टूल्स के प्रयोग की समझ देना और आधुनिक तकनीकों से उन्हें परिचित कराना है। 🔷 उद्देश्य:- डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना शिक्षा प्रणाली को तकनीक से जोड़ना छात्रों में नवाचार और सोचने की क्षमता का विकास ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच तकनीकी खाई को पाटना 🔷 लाभ:- विद्यार्थियों को कंप्यूटर और इंटरनेट का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। शिक्षक इंटरैक्टिव तरीकों से पढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन संसाधनों और ई-लर्न...