राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर राजगढ़ में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरेर, राजगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025-26 राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरेर में प्रतिदिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जौहरी लाल मीना के नेतृत्व में समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान करना है। वृक्षारोपण अभियान में करंज, बरगद, आंवला जैसे औषधीय और छायादार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। इन पौधों का चयन उनके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी लाभों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस अभियान में ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्थानीय लोग न केवल पौधे लगाने में सहयोग कर रहे हैं, बल्कि उनकी देखभाल का जिम्मा भी उठा...